Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

लखनऊ: 20 लाख रुपए के स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: STF ने सोमवार को 20 लाख रुपए के स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों बाराबंकी के रहने वाले हैं। नेपाल से बहराइच के रास्ते स्मैक लाकर लखनऊ में सप्लाई कर रहे थे।

STF के DSP विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि सलमान और फैयाज लखनऊ अयोध्या रोड स्थित गोल्डेन ब्लाशम रेस्टोरेन्ट के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि नेपाल से स्मैक की खेप बॉर्डर पर रुपईडीहा में लायी जाती थी। यहाँ से एजेंटों के जरिये इसे यूपी और उत्तराखंड भेजा जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग नेपाल निवासी राजू हलवाई से यह स्मैक लेकर आ रहे है। राजू पहले नकली नोट का काम करता था और अब स्मैक तस्करी का काम करने लगा है। हम लोग नेपाल से सस्ते दामो में स्मैल लाकर उत्तर प्रदेश में ऊँचे दामों में बेचते है, जिससे इन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। सलमान ने यह भी बताया कि वह एनडीपीएस एक्ट में वर्ष-2021 में थाना पीजीआई, लखनऊ से जेल भी जा चुका है।

स्कूलकॉलेज के छात्रों को बनाते थे शिकार

STF की जांच में सामने आया कि लखनऊ में यह स्मैक स्कूलों और कॉलेजों के आसपास बेची जा रही थी। तस्करों के एजेंट कॉलेज के छात्रों से पहले दोस्ती करते हैं। इसके बाद उन्हें नशे का लती बनाकर ग्राहक के रूप में तैयार करते हैं। हर ग्राहक तैयार करने के एवज में एजेंट को कमीशन मिलता है।