ब्रेकिंग न्यूज़
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी

पूर्व मंत्री राजकिशोर ने किया बस्ती सदर के बसपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

मतदाताओं की ताकत से आयेगा बदलाव-डा. आलोक रंजन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने पार्टी के बस्ती सदर से प्रत्याशी डा. आलोक रंजन के चुनाव कार्यालय का मालवीय रोड स्थित रंजीत चौराहे पर उद्घाटन किया। कहा कि आगामी 3 मार्च के मतदान के बाद 10 मार्च को चौकाने वाले परिणाम आयेंगे। भाजपा, सपा से ऊबे मतदाता बसपा के साथ है। कहा कि बहन जी की सरकार में जनहित के सर्वाधिक कार्य हुये, गन्ना किसानों का सर्वाधिक मूल्य उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में ही बढाया गया। कहा कि डा. वी.के. वर्मा ने पिछले तीन दशक से समाजसेवा की जो मिसाल कायम किया है उसका भी लाभ उनके पुत्र डा. आलोक रंजन को मिलेगा इसमें संदेह नहीं।
बसपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन ने कहा कि जिस प्रकार से मतदाताओं का सहयोग मिल रहा है उससे तंय है कि इस बार बस्ती सदर में बदलाव होगा। किसान, मजदूर, नौजवान, अल्पसंख्यक, व्यापारी सभी वर्गों के लोग बसपा के साथ है। लोग समझ चुके हैं कि भाजपा, सपा ने किस प्रकार से लोगों के साथ छल किया। बसपा जिलाध्यक्ष  जयहिन्द गौतम ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की ताकत से इस बार बसपा जनपद के सभी पांचोें सीटोें पर जीत हासिल करेगी।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से कृपाशंकर एडवोकेट, के.के. गौतम, प्रेमसागर, संजय धूसिया, पवन कुमार, डा. राम जियावन, एस.आर. कन्नौजिया, योेगेन्द्र कुमार, राम सुमिरन कन्नौजिया, अंकुर पाण्डेय, जावेद निजामी, डा. चंदा सिंह, उजराना सिद्दीकी के साथ ही पार्टी के सेक्टर एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।