Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कुशीनगर हादसे में लापरवाहों चला प्रशासन का चाबुक: दो एंबुलेंस चालक बर्खास्त,फार्मेसिस्ट को निलंबित

कोटवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी हटाये गये

कबीर बस्ती न्यूजः

कुशीनगर: नौरंगिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान, कुएं में गिरने से 13 युवतियों और बच्चियों की हुई मौत के मामले में जांच के बाद एमओआईसी को हटा दिया गया है, जबकि कोटवा सीएचसी पर तैनात फार्मेसिस्ट को निलंबित कर दिया गया है. घटनास्थल पर देर से पहुंचने के कारण दो एम्बुलेंस चालक बर्खास्त कर दिए गये।

कुशीनगर में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान, कुएं में गिरने से 13 युवतियों और बच्चियों की मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे नौरंगिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. मामले में ग्रामीणों ने नौरंगिया सीएचसी के अधीक्षक, स्वास्थ्यकर्मियों और एंबुलेंसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच 28 जाम कर दिया था. जांच के बाद एमओआईसी को हटा दिया गया है, जबकि कोटवा सीएचसी पर तैनात फार्मेसिस्ट को निलंबित कर दिया गया है. दो एंबुलेंस चालकों को बर्खास्त और दो को देर से पहुंचने के आरोप में हटा दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, रात हल्दी के मटकोड़ (ब्याह से पहले हल्दी से जुड़ी रस्म) के दौरान अचानक स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां और बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए. घटना के बाद गांव में मातम छा गया. शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस आई और आसपास के लोगों के साथ मिलकर सबको कुएं से निकाला. गांव से जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा रहा. कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है.

स्लैब पर खड़ी थीं युवती और बच्चियां

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह पूर्व, बुधवार देर रात हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी. घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ का कार्यक्रम चल रहा था. जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था. रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए.

कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत

अचानक स्लैब टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं. कुआं काफी गहरा है. पानी भी भरा था. इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी. इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी. दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया. जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने परीक्षण किया और 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया. सबके शव जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास रखा गया है. यह देखकर हर कोई रोने लगा. एक साथ 13 शव देखकर सबकी रूह कांप गई.

अंधेरे में चला बचाव कार्य, घायलों की हालत गंभीर

घटना के बाद गांव के प्रिंस और रविशंकर समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतर गए. एक करके महिला, युवती व बच्चियों को बाहर निकालना शुरू किया. छह लोगों को बाहर निकाला जा सका था. इस बीच पुलिस भी आ गई. ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में 25 महिला, युवती और बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया है. कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन सबका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है.