Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम एवं नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान मिलने पर बस्ती विकास समिति को मिला प्रशस्ति पत्र

कबीर बस्ती न्यूजः
बस्ती: विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत जनपद में तीन मार्च को अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता मेला का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्य कला और संगीत के प्रति समर्पित संस्था बस्ती विकास समिति ने भी सहभागिता किया।
इस दौरान समिति ने मतदाता जागरूकता पर  अभिव्यक्ति एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें चुनाव प्रेक्षक सहित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी अपने हस्ताक्षर किए। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम एवं नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय स्थान मिलने पर जिलाधिकारी ने समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मेले में समिति द्वारा मतदान करने हेतु आमंत्रण कार्ड के माध्यम से लोगों को आमंत्रित किया गया। इसका कार्ड का उदघाटन चुनाव प्रेक्षक के साथ साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने किया।
इस दौरान राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य डॉ नवीन श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव राजाभइया, संरक्षक संतोष सिंह, जिला प्रभारी प्रशांत त्रिपाठी,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ शैलजा सतीश, उपाध्यक्ष डॉ शिवा त्रिपाठी, सचिव डॉ सिम्मी भाटिया, कोषाध्यक्ष सरिता शुक्ला, ज्योति निषाद, निकिता सिंह, सुकृति चंद्रा, सुषमा सिंह, इमरान अली, दीक्षांत नवीन, दृष्टी श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।