Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

उत्तराखंड: कुमाऊं में शादी से लौट रहे बरातियों की जीप दुर्घटनाग्रस्त, 14 की मौत

कबीर बस्ती न्यूजः

 उत्तराखंड: कुमाऊं में सोमवार रात एक बड़े हादसे से दहल उठा. यहां टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखी डांग-डांडा मीनार मार्ग पर हुई दुर्घटना में मैक्स गाड़ी में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, बीती रात तीन बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस दौरान 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक और  एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. दुर्घटना बुडम से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई . बताया जाता है कि सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी से लौट रहे थे. अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं.

सूचना के बाद पुलिस और राहत व बटाव टीम मौके पर पहुंची. सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां उसका प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के बताए जा रहे हैं. हालांकि, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ऐसी आशंका है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मैक्स वाहन संख्या-यूके 04, टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे.