Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

आकर्षक नारों के साथ मतदाता जागरूकता यात्रा के लिये निकली रैली

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । आगामी 3 मार्च को विधानसभा के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिये बस्ती सदर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय परसा जागीर में मतदाता जागरूकता यात्रा निकाली गई। स्वीप ऑईकान डा. श्रेया ने हरी झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। हाथों में तख्तियां लिये ‘ सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ 3 मार्च के का बा, बस्ती में मतदान बा, सबसे पहले मतदान फिर जलपान, जिला प्रशासन ने ठाना है, शत प्रतिशत मतदान कराना है, का नारा लगाते हुये  शिक्षक, अभिभावक और छात्र शत प्रतिशत मतदान के लिये आग्रह कर रहे थे। यात्रा परसाजागीर से निकलकर भाऊपुर, कटरा खुर्द, कटराबुर्जुग, मंझरिया होते हुये पुनः विद्यालय पहुंची।
स्वीप ऑईकान डा. श्रेया ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देते हुये कहा कि शत प्रतिशत मतदान से ही इस क्षेत्र में अच्छे लोग चुने जायेंगे और मतदाताओं का स्वप्न साकार होगा। प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने आवाहन किया कि 3 मार्च को लोग घरों से निकले और शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करे।
मतदाता जागरूकता रैली में मुख्य रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत कुमार ओझा, एडीओ पंचायत श्याम बिहारी, पंचायत सचिव जितेन्द्र अरोड़ा, ग्राम प्रधान राम मूरत, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, अखतरूननिशां, अनुपम पाण्डेय, अवन्तिका, आंचल, अल्पना, राजपति, वंदना, मयंक, शिव मूरत, रामजतन, गोरखनाथ, विश्राम, निर्मला, उर्मिला, शांति, पदमावती, अनुपमा पाण्डेय, शिवमंगल के साथ ही अनेक शिक्षक, अभिभावक, छात्र शामिल रहे।