Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

हरदोई: अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह की चार महिला सदस्य चोरी के गहने व स्मैक के साथ गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूजः

हरदोई: अंतर्जनपदीय शातिर चोर गिरोह की चार महिला सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चुराए गए सोने के जेवर के साथ 10 लाख रुपये की स्मैक भी बरामद की है। गिरफ्तार महिलाओं की एक महिला सदस्य फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। सभी महिलाएं सीतापुर की रहने वाली हैं। सभी महिलाएं नकाब पहनकर शातिराना ढंग से चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं।

पुलिस कर रही थी जांच

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि हरदोई में ज्वेलरी की दुकानों में अज्ञात महिलाओं द्वारा सोने के आभूषणों की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। 10 जनवरी को तीन अज्ञात महिलाओं ने कोतवाली शहर क्षेत्र की अतुल ज्वैलर्स और फिर 24 जनवरी को काशीनाथ सोमनाथ ज्वैलर्स के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद एसपी ने इनके खुलासे के लिए एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया था। इधर पुलिस तलाश में जुटी थी।

शक के आधार पर की पूछताछ

कोतवाली शहर पुलिस को संदिग्ध महिलाओं के बारे में आबिद पेट्रोल पंप के पास होना बताया गया। जिसके बाद महिला सिपाहियों की मदद से दो महिलाओं को पकड़ा गया। इसी दौरान पास में खड़ी एक Xylo कार जो स्टार्ट खड़ी हुई थी, उसमें बैठी दो महिलाओं को भी शक के आधार पर उतार कर पूछताछ की गई तो सभी शातिर चोर गिरोह की सदस्य निकली।

शक न हो इसलिए बच्चे को लेकर जाती थी

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि इन महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन लोगों ने बताया कि वह लोग विभिन्न जनपदों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं। यह शातिर महिलाएं ज्वेलरी की दुकानों पर अपने साथ एक छोटा बच्चा लेकर जाती थीं। जिससे उन पर कोई शक न करे और ज्वैलरी खरीदने के बहाने यह महिलाएं मौका मिलने पर ज्वैलरी को अपने कपड़े में छुपा लेती थीं। ये महिलाएं चोरी के लिए नकाब का भी इस्तेमाल करती थीं। चुराये हुए माल को यह पांच हिस्सों में आपस मे बांट लेती थीं।

सभी को भेजा जा रहा जेल

पकड़ी गई शातिर महिलाएं रूबी उर्फ रेखा पत्नी छोटे, सन्नो कश्यप पत्नी सुनील कश्यप, पूनम पुत्री बंशीलाल निवासी काशीराम कॉलोनी और चौथी सीतापुर के मोहल्ला गोडयाना निवासी बट्टो निषाद पत्नी दिलीप निषाद हैं। जिनमें रेखा और सन्नों के पास से स्मैक और पूनम व बट्टों के पास से ज्वैलरी बरामद हुई है। इनकी पांचवीं सदस्य लखनऊ जनपद के राजीव गांधी नगर मनकामेश्वर मन्दिर निवासी सावित्री पत्नी राजू की तलाश जारी है। एसपी ने बताया कि सभी को जेल भेजा जा रहा है।