महिलाओं को उनकी योग्यता क्षमता का दोहन करने की बजाय उन्हे हर क्षेत्र में तरक्की का अवसर प्रदान करे: डा. श्रेया

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्तीः विश्व महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था उन्नति सेवा चैरिटेबुल ट्रस्ट की ओर से प्राथमिक विद्यालय कुसमौर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिवरि में एक गोष्ठी का अयोजन किया गया। श्री रामसहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर की ओर से आयोजित शिविर में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. श्रेया ने कहा समाजसेवा से उत्कृष्ट कोई कार्य नही है। विश्व महिला दिवस पर पुरूषों को संकल्प लेना चाहिये कि वे महिलाओं को अपने पसंद के हिसाब से जीवन जीने का अधिकार दे और उनकी योग्यता क्षमता का दोहन करने की बजाय उन्हे हर क्षेत्र में तरक्की का अवसर प्रदान करे।

उन्होने कहा बेटियां किसी मामले में बेटों से कम नही हैं, और वे कमजोर तो बिलकुल नही हैं। अपवाद रूवरूप बेटियां कहीं कमजोर पड़ी हैं तो उसका कारण पुरूष ही हैं। उन्होने सफल आयोजन के लिये ट्रस्टी आशुतोष मिश्र को बधाई दिया। आशुतोष मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि बेटियां पिता का स्वाभिमान हैं और समाज की शान हैं, उन्हे उचित, सुरक्षित परिवेश देना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में सुशीला गुप्ता, आंचल गुप्ता और प्रिया तिवारी को क्रमशः पहला दूसरा तीसरा स्थान मिला।

वहीं मेहदी प्रतियोगिता में पुनीता यादव, श्वेता मौर्या, शिवांगी पाण्डेय को पहला दूसरा व तीसरा स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में सेजल विश्वकर्मा, अंजली तिवारी और आंचल मिश्रा को क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में सोनम शर्मा, नेहा कनौजिया व आंचल को प्रथम, प्रिया तिवारी, सगुन, आंचल, रूचि, अंजली, नेहा को दूसरा स्थान मिला। सभी को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतेन्द्रनाथ मतवाला ने किया। ग्राम प्रधान पवन यादव, डा. मनोज कुमार, डा. जयप्रकाश पाण्डेय, दुर्गेश शुक्ल, रजनी सिंह, पिय्रका पाण्डेय, सुनीता श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी, उपेन्द्र शुक्ल, राजेश द्विवेदी, सुनील मोदनवाल, तस्लीम, कुंवर राज्यवर्धन सिंह आदि का योगदान रहा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर