Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती जिले मे हरैया विधान सभा को छोडकर बाकी चार सीटो से भाजपा का सूपडा साफ, धराशायी हो गये कई भाजपाई दिग्गज

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास बनाया है। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों में से 34 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस को फिर सिर्फ एक सीट मिली है। हालांकि वर्ष 2017 में इकलौती सीट जीतने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू खुद चुनाव हार गए हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में दोनों मंडलों में एक ही सीट से संतोष करने वाली सपा को इस बार छह सीटें मिल रही हैं। बसपा वर्ष 2017 में मिली अपनी एक जीत भी बकरार नहीं रख पाई है।

बस्ती जनपद के पांच विधान सभा सीटों को भाजपा इस चुनाव मे नही सहेज पाई। पांच विधान सभा सीटों मे से चार विधान सभा सीटों पर हरैया को छोडकर भाजपा का सूपडा साफ हो गया। यही कुछ स्थिति बस्ती मण्डल के कई सीटों पर रही। सर्वाधिक रोचक लडाई बस्ती सदर सीट पर सपा भाजपा के बीच रही। कांटे के टक्कर मे देर रात सपा प्रत्याशी महेन्द्र नाथ यादव ने भाजपा के दयाराम चौधरी को करीब दो हजार वोटों के अन्तर से पराजित कर दिया।

बस्ती मंडल में बस्ती सदर सीट पर सपा के महेंद्र नाथ यादव ने भाजपा के दयाराम चौधरी को शिकस्त दी है , रुधौली से भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता देवी को हराकर विधायक बने हैं । कप्तानगंज सीट से सपा के अतुल चौधरी ने भाजपा के चन्द्र प्रकाश शुक्ला को हराते हुए भारी बहुमत से जीत हासिल की है वहीं जनपद की सुरक्षित सीट महादेवा से दूधराम ने भाजपा के विधायक और प्रत्याशी रवि सोनकर को हरा दिया । मंडल के सिद्धार्थनगर जनपद में डुमरियागंज सीट से सपा की शैयदा खातून ने भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर जीत हासिल की है । वहीं इटवा से विधायक बनने के बाद शिक्षा मंत्री बनने वाले भाजपा के सतीश द्विवेदी को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने हरा दिया ।

आईए देखते हैं बस्ती जिले का चुनाव परिणाम–

बस्ती पांचों विधानसभा क्षेत्र के चुनाव नतीजे—

महादेवा विधानसभा क्षेत्र
विजेता: दूधराम, सपा-सुभासपा गठबंधन, कुल मत मिले 83350
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: रवि सोनकर, भाजपा, कुल मत मिले 77655
तीसरे नंबर पर: लक्ष्मी चंद्र खरवार, बसपा, कुल मत मिले 40207

रुधौली विधानसभा क्षेत्र
विजेता: राजेंद्र चौधरी, सपा, कुल मत मिले 84600
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: संगीता जायसवाल, भाजप, कुल मत मिले 70507
तीसरे नंबर पर: अशोक मिश्रा, बसपा, कुल मत मिले 37069

बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र
विजेता: महेंद्र नाथ यादव, सपा, कुल मत मिले 86029
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: दयाराम चौधरी, भाजपा, कुल मत मिले 84250
तीसरे नंबर पर: आलोक रंजन वर्मा, बसपा, कुल मत मिले 29587

हर्रैया विधानसभा क्षेत्र
विजेता: अजय सिंह, भाजपा, कुल मत मिले 87165
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: त्रयंबक पाठक सपा, कुल मत मिले 68598
तीसरे नंबर पर: राजकिशोर सिंह, बसपा, कुल मत मिले 55065

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र
विजेता: कवींद्र चौधरी, सपा, कुल मत मिले 94273
निकटतम प्रतिद्वंद्वी: चंद्र प्रकाश शुक्ला, भाजपा, कुल मत मिले 70094
तीसरे नंबर पर: जहीर अहमद, बसपा, कुल मत मिले 40381