Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

हापुड़: दंबगों ने दूल्हा-दुल्हन और बरात को पीटा, जेवर भी छीने

कबीर बस्ती न्यूजः

हापुड़: मेरठ के नानू गांव से पिपलैडा आई बारात संग दबंगों ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर दुल्हन के घर धावा बोलकर दंबगों ने दूल्हे व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव पिपलैडा में अब्दुल रहीम की पुत्री रजिया से शादी करने के लिए ग्राम नानू जनपद मेरठ से तारीफ पुत्र गय्यूर अपने परिजनों संग बरात लेकर आया था। देर शाम जब बरात खाना खाने के लिए जा रही थी, इसी दौरान गांव निवासी कुछ लोगों ने अब्दुल रहीम की बेटी की बरात में आए बरातियों संग मारपीट कर दी।

दुल्हन के परिवार वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। लेकिन जब दूल्हा तारीख दुल्हन को विदा कर ले जा रहा था तो गांव के कुछ दबंगों जो दूल्हे के ननिहाल पक्ष के बताए गए हैं ने एक राय होकर दुल्हन की गाड़ी रोक दी। गाड़ी से जब निकल कर दूल्हे ने विरोध किया तो दंबगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। दूल्हे के साथ हुई मारपीट के बाद दुल्हन भी गाड़ी से उतर गई। इस दौरान दुल्हन को भी दंबगों ने पीट डाला।

बताया जा रहा है कि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दुल्हन को गंभीर चोटें आई हैं। दूल्हे की जैगवार कार क्षतिग्रस्त हो गई। दूल्हे के पिता गयूर ने बताया कि मारपीट करने वाले दूल्हे के मामा पक्ष के हैं। जिन्होंने उनकी बेटी सोनम, रिश्तेदार इरफान, दूल्हा तारीफ, दुल्हन रजिया व उनके साथ मारपीट की है। सभी घायलों को धौलाना स्थित सीएससी अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएससी प्रभारी ने दूल्हे को मेरठ रेफर कर दिया।

आरोप है कि आरोपी ने दूल्हा-दुल्हन के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट लिए। गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तहरीर आ रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।