Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

आजमगढ़: नानी और नातिन की नृशंस हत्या से सहमा इलाका, सोते समय गला रेतकर उतारा मौत के घाट

कबीर बस्ती न्यूजः

आजमगढ़: गुवांई गांव में बंद घर में नानी और नातिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी व पुलिस अधीक्षक डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने बड़ी बारीकी से जांच की। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से नानी और नातिन की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

जानकारी मुताबिक दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवांई गांव में एक घर में 55 वर्षीय लीलावती गुप्ता पत्नी उमाशंकर गुप्ता व अहरौला गांव निवासी उनकी 12 वर्षीय नातिन आंचल गुप्ता रहती थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्हें घर के बाहर देखा गया था।

घर का दरवाजा अंदर से था बंद-
खाना खाने के बाद वह सोने के लिए घर में चले गए। सुबह पड़ोस की एक महिला कुछ सामान लेने के लिए लीलावती के घर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला। महिला को शक हुआ तो उसने पूर्व प्रधान महेंद्र मौर्या को बुलाया और ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। घर में नानी और नातिन का लहूलुहान शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। डबल हत्या की सूचना मिलते ही डीआईजी अखिलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

वहीं डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर लगातार मामले की छानबीन कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अभी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोहरे हत्याकांड लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। एसपी बोले- परिचित ने दिया वारदात को अंजाम, दोषी को हम नहीं बख्शेंगे। 
एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि  गुवांई गांव में एक मकान में नानी और नातिन का शव बरामद हुआ है। दोनों की हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया जांच में मालूम पड़ रहा कि कोई परिचित व्यक्ति ही घर में था। जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना को अंजाम रात 12 बजे के बाद एवं सुबह चार बजे के पहले दिया गया है। हम घटना की छानबीन करा रहे हैं। दोषियों को हम नहीं बख्शेंगे।