Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

होली मिलन समारोह: चुनाव मे परिश्रम करने वाले युवाओं की सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने थपथपाई पीठ

सपा युवाओं की पार्टी है यह पार्टी कभी बूढ़ी नहीं हो सकती- मुलायम सिंह यादव

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा युवाओं की पार्टी है। यह पार्टी कभी बूढ़ी नहीं हो सकती। उत्साह भरते हुए कहा कि उन युवाओं की सूची बनाओ जिन्होंने मेहनत की। नंबर नोट करवाओ, वो आकर हमसे मिलें। कहा अगर हमें बुलाओगे तो हम खुद मिलने आएंगे।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि सपा पार्टी युवाओं की पार्टी है। यह पार्टी कभी बूढ़ी नहीं हो सकती। अभी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में युवाओं ने बहुत मेहनत की है। जिसकी वजह से पार्टी को बहुत अच्छा वोट मिला है। अब लक्ष्य 2024 का है। मेहनत करके पार्टी को मजबूत करना है।

मुलायम सिंह ने कहा कि हाल में हुए चुनाव में उन युवाओं की सूची बनाओ जिन्होंने मेहनत की। नंबर नोट करवाओ, वो आकर हमसे मिलें। कहा अगर हमें बुलाओगे तो हम खुद मिलने आएंगे। तुम ही सब वो युवा हो जो आने वाले समय मे विधायक, सांसद बनोगे। 2024 में मेहनत करनी है सांसद बनाने हैं। प्रदेश में सरकार भी आगे बनानी है। सभी को धन्यवाद, सभी को बधाई। होली के मौके पर मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में खासे जोश में नजर आए।

सैफई महोत्सव पंडाल में खेली होली
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के आंगन की प्रसिद्ध होली चार दशक बाद रणवीर सिंह स्मृति महोत्सव पंडाल में खेली गई। जहां पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 10:30 बजे महोत्सव पंडाल में होली समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी। 11 बजे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मंच पर पहुंचे।