Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

यूक्रेन से आये छात्रों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मेडिकल की अधूरी पढाई पूरा कराने की मांग

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। मेडिकल की पढाई छोड़कर स्वदेश लौटे बस्ती के छात्रों ने सोमवार को सुरभि वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि अपने उत्तर प्रदेश में उन्हें मेडिकल की पढाई पूरा करने का अवसर दिया जाय।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मिशन गंगा के तहत यूक्रेन से बस्ती आये छात्र सुरभि वर्मा, अपूर्वा श्रीवास्तव, कल्याणी मिश्रा, मुलायम सिंह यादव, अभिषेक सिंह, मोहित कुमार, अंकित वर्मा, नाजिश असवार से स्थितियों की जानकारी प्राप्त किया। आश्वासन दिया कि उनके स्तर पर जितना संभव होगा सहयोग किया जायेगा।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि यूक्रेन में युद्ध के कारण उन्हें मेडिकल की पढाई बीच में ही छोड़कर आना पड़ा। उनकी शिक्षा बाधित न होने पाये इसके लिये केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार सहयोग करेे जिससे वे चिकित्सक बनकर देश, समाज की सेवा कर सकें।