Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

तीन दिवसीय विज्ञान मेले में छात्रों को दिया जानकारी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। छात्रों को ज्ञान विज्ञान से परिचित कराने, प्राकृतिक प्रकोप, भूकम्प, महामारी, कोरोना आदि की स्थिति में बचाव हेतु जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को तीन दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन न्यू सोशल एण्ड सांइस माडर्न पब्लिक  स्कूल रघुनाथपुर में आयोजित किया गया।
उद्घाटन करते हुये मुख्य अतिथि डा. विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों को विशेष रूप से विज्ञान की जानकारी दिया जाना चाहिये। इसके उनके भीतर वैज्ञानिक बनने की क्षमता विकसित होती है।
सुमन ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विज्ञान मेले में प्रशिक्षकों ने छात्रों को विज्ञान के महत्व, प्रमुख वैज्ञानिकों के जीवन वृत्त, जीवन में विज्ञान की भूमिका आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि छात्रों को ज्ञान विज्ञान की जानकारी देना आवश्यक है। इससे उनके भीतर जिज्ञासा के साथ ही जानकारियों का विस्तार होता है।
डा. धर्मेन्द्र सिंह, डा. एस.एन. लाल, डा. योगेश यादव आदि ने छात्रों में विज्ञान के प्रति अभिरूचि पैदा करने के लिये उन्हें जानकारी दी। इसी कड़ी में उन्होने नवीन शोध, प्रोजेक्ट बनाने के लिये प्रेरित करने के साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। छात्रों को विज्ञान संचार, खाद्य पदार्थो की शुद्धता और मिलावट के खतरे, स्वच्छता, पेयजल, खनिज पदार्थ, औषधि, पर्यावरण रक्षा आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। संस्थान के प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापन किया।
प्रधानाचार्य रविन्द्र यादव ने सुमन ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि विज्ञान मेले से छात्रों को व्यवहारिक स्तर पर विशेष जानकारियां हासिल होंगी। विज्ञान जीवन में विकास के लिये आवश्यक है। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सौरभ कुमार, श्रवण कुमार, इमदादउन्हाक, मुन्ना, विश्राम शुक्ल, राम निरंजन चौधरी, रविन्द्र कुमार सक्सेना, राना खातून, अवनीश यादव, बबिता यादव, रेशमा चौधरी, नेहा चौधरी, दिग्विजय शुक्ल, रोहित कुमार रावत, नेहा यादव, सौर्य यादव, रूबी, आकाश, विकास, शिवम, चांदनी, साक्षी, प्रियंका, रिंका आदि ने योगदान दिया।