Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बांदा: मात्र 500 रूपया बना 13 वर्षीय संदीप के मौत का कारण, दोस्त ने ही उसे उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज:

बांदा: बांदा जिले में पिता से 500 रुपये लेकर सामान खरीदने गए 13 वर्षीय बालक की हत्या कर शव कस्बे में ही पुलिया के नीचे पानी में फेंक दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद मृतक के दोस्त को गिरफ्तार करने का दावा किया कि उसी ने सिर्फ 500 रुपये छीनने के लिए हत्या कर दी। अपने बेटे के गायब होने की सूचना देने थाने पर आये पिता को पुलिस ने टरका दिया और मामले को हल्के मे लिया।

मृतक संदीप आरोपी से 500 रुपये उधार लिए था। कस्बे के बैबे थोक निवासी मूलचंद्र कुशवाहा चाय-पान की दुकान किए हैं। मंगलवार की शाम करीब सात बजे उन्होंने पुत्र संदीप कुशवाहा (13) को 500 रुपये देकर दुकान का सामान लेने कस्बे भेजा था, लेकिन संदीप वापस नहीं लौटा। देर रात तक कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। बुधवार की सुबह संदीप का शव जीआईसी के पास पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे में औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। कस्बे की एक मिठाई की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देर तक बारीकी से देखा। इससे पता चला कि संदीप ने कस्बे के इचौली चौराहे पर स्थित दुकान में मोमोज खाया था। एसपी ने मोमोज दुकानदार से भी पूछताछ की।

डाग स्क्वॉयड टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया। कुछ ही घंटों बाद एसओजी और मटौंध पुलिस ने मृतक संदीप के दोस्त व पड़ोसी 18 वर्षीय धीरू उर्फ टोटू पुत्र कामता को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछा गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि पैसे के विवाद में गला दाबकर हत्या की गई है। आरोपी के पास से मृतक संदीप की जेब से निकाले गए 500 रुपये भी बरामद हुए हैं।

किशोर के लापता होने और फिर उसकी हत्या के मामले में मटौंध पुलिस भी सवालों के घेरे में है। संदीप के पिता मूलचंद्र और मां मिथलेश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सहयोग नहीं किया। सहयोग किया होता तो शायद बेटे की जान बच जाती। उधर, मौके पर पहुंचे एसपी अभिनंदन को मृतक के पिता ने बताया कि जब वह थाने पहुंचा और सूचना दी तो थाने में सिर्फ उसके पुत्र का नाम-पता नोट कर लिया गया और यह कहकर चलता कर दिया गया कि कल फोटो और अर्जी दे जाना। इस पर एसपी ने मूलचंद्र से पूछा कि थाने में किससे मिले? वहां पर स्टार वाले या इंस्पेक्टर थे? मूलचंद्र ने बताया कि वह थाने करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच गया था। जो साहब मिले थे, वह वर्दी में नहीं थे। एसपी के तेवर थाने के रवैये पर कुछ तीखे नजर आए। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि थाने में सूचना रात 11 बजे दी गई। मृतक एकलौता पुत्र था। दो बहनें हैं।