Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

श्रीराम जन्मोत्सव पर गोष्ठी में जन-जन के राम पर विमर्श

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर लोहिया काम्प्लेक्स में सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधाान में गोष्ठी व बधाई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि जब जब धर्म व मानवता को जीव जंतुओं को असामाजिक स्थिति का सामना करना पड़ता है तब तब ऐसी परिस्थिति में मानवता का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर भगवान का जन्म होता है कुछ ऐसा ही त्रेता युग में था जब धरती असुरों के पाप से कांप रही थी मानवता बिलख रहा था तब भगवान विष्णु अयोध्या के चक्रवर्ती राजा दशरथ के घर जन्म लिए आज वही तिथि और वही नक्षत्र और मास है , राम मर्यादा, पुरुषार्थ और धर्म का प्रतीक हैं हमें उनका अनुकरण करना चाहिये।
इसी क्रम में ट्रस्ट के कार्यक्रम प्रभारी सौरभ कुमार बोष ने कहा की हमें भगवान राम के बताए हुए मार्गों पर चलने की जरूरत है भगवान ने सभी को एक प्रकार की बुद्धि एक प्रकार का बल और ज्ञान दिया है हमें अपने जीवन में सामाजिक समरसता का संकल्प भी लेना चाहिए इसी कड़ी में उन्होंने उपस्थित जनमानस को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति संकल्प भी दिलाया। इसी कार्यक्रम में विशाल पाण्डेय सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि सोने की लंका को जीतने के बाद जब राम जी से कहा गया कि वह वहीं पर रहे तो भगवान ने कहा की जननी जन्मभूमि स्वर्ग से भी ऊंचा स्थान रखती है हम सभी लोगों के मन में जननी और जन्म भूमि के प्रति सम्मान होना चाहिए हमें एकजुट होकर मजबूट राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना चाहिए।
इसी क्रम में शिब्लू पाण्डेय ने कहा सनातन धर्म चेतना चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक दिन सनातन संस्कृति सद्भावना को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है संस्था द्वारा अब तक विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्य किए गए हैं इसी क्रम में उन्होंने आज के कार्यक्रम में आए हुए समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
र्कायक्रम में अनिल सिंह, सौरभ कुमार मिश्र विकास मद्धेशिया, दिग्विजय पाण्डेय, अमृत वर्मा, अभिनव श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, अजय सिंह, राजू कन्नौजिया, सूरज चौधरी, सूरज कन्नौजिया, राहुल सिंह, रोहित पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, महेश गुप्ता, पं0 अभय कुमार त्रिपाठी  सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद थे