ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अमेठी: भूसे के ढेर मे मिला 4 वर्षीय मासूम का शव,सनसनी

कबीर बस्ती न्यूज:

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले  में चार साल के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम का शव भूसे में मिला है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। घटना से हड़कंप मचा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, शिवरतनगंज थाना इलाके के पूरे शिवरतन सिंह मजरे पेंडारा गांव में रविवार रात साढ़े चार वर्षीय मासूम का शव संदिग्ध हालत में भूसे में पड़ा मिला है। शव के चेहरे व गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  गांव निवासी अनिल कुमार यादव का साढ़े चार वर्षीय पुत्र प्रिंस रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे घर से बच्चों के साथ खेलने घर से निकला था। काफी समय तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के लोग भी ढूंढने में जुट गए।  देर रात मासूम प्रिंस का शव घर से थोड़ी दूर पर रखे भूसे के ढेर में मिला।
मासूम के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि जहां शव मिला वो लोग उस स्थान पर पहले भी बच्चे को ढूंढ चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की छानबीन चल रही है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने बच्चे की हत्या कर मौका देखकर शव को भूसे के ढेर में फेंक दिया। एसपी ने कहा कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। जो भी दोषी होंगे उन्हें जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। घटना  से गांव में आक्रोश है। इसे देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।