Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मेरठ: तेज रफ्तार कार खाई में गिरी,हादसे में एक की मौत, तीन घायल

कबीर बस्ती न्यूज:

मेरठ: जिले में तेज रफ्तार कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मेरठ में कैंट स्टेशन के सामने रविवार देर रात तेज रफ्तार कार खाई में जा पलटी। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और एक को मामूली चोटे आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर एक युवक की मौत हो गई और दो युवकों की हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रविवार देर रात ऋषभ राणा पुत्र सुरेष्ज्ञ पाल राणा निवासी जिला बागपत के दोघट हाल पता कंकरखेड़ा अपने दोस्त चिराग पुत्र प्रेमपाल, विनय और गुरमीत ब्रेजा कार में सवार होकर कंकरखेड़ा ओवरब्रिज से कैंट स्टेशन की ओर होते हुए बेगमपुल खाना खाने के लिए जा रहे थे।
जैसे ही वह कैंट स्टेशन के सामने पहुंचकर कार को आर्मी स्कूल की तरफ मोड़ने लगे तो तेज रफ्तार होने के कारण कार मुड़ नहीं सकी और सीधे खाई में जा पलटी है। बताया जा रहा है कि कार ने खाई में कई पलटे खाए है। कार के पलटने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और गुरमीत को मामूली चोट आई।

सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर ऋषभ राणा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और चिराग व विनय की हालत चिंताजनक होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।