Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लखनऊ: चौक इलाके में टेढ़ी बाजार स्थित एक कॉम्पलेक्स में कपड़े की दुकान में देर रात लगी आग,जनहानि नही

कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ: चौक इलाके में टेढ़ी बाजार स्थित एक कॉम्पलेक्स में कपड़े की दुकान में देर रात 10:45 बजे आग लग गई। दुकान से तेज लपटें निकलती देख पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में शादाब का परिवार रहता है जिसे पिछले रास्ते से सुरक्षित निकाल लिया गया।

राजा बाजार सुभाष मार्ग निवासी सनी रस्तोगी की टेढ़ी बाजार में कपड़े की दुकान और गोदाम है । सनी के मुताबिक रात 10:00 बजे के करीब दुकान बंद कर वह घर गए । 10:45 बजे सूचना मिली की दुकान में आग लग गई है । स्थानीय लोगों ने फायर और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने लोगों को कॉम्प्लेक्स से दूर किया। वही दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया ।

ऊपरी मंजिल पर फस गया था सादाब का परिवार-
कॉम्पलेक्स की ऊपरी मंजिल पर शादाब का परिवार रहता है। रात में जिस समय आग लगी उस वक्त पूरा परिवार घर में मौजूद था। नीचे दुकान और गोदाम से धुआं और तेज लपटें निकलती देख शादाब ने पड़ोसियों की मदद से अपने परिवार को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत कुमार मिश्रा के मुताबिक आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका-
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। देर रात 12:30 बजे तक आग पर काबू पाया गया।

आग बुझाते समय फायरकर्मी घायल-
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक आग बुझाने में कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सकरी गलियों की वजह से काफी परेशानी हुई। पतली गलियों की वजह से अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। पाइप का जाल बिछा कर आग बुझाने की कोशिश की गई। इस दौरान गोदाम और दुकान की खिड़कियां तोड़ी जा रही थीं  ताकि आग पर जल्द ही काबू पाया जा सके। राहत कार्य करते समय लीडिंग फायरमैन प्रमोद मिश्रा जख्मी हो गए जिन्हें बलरामपुर अस्पताल भेजा गया।