Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की स्मृति में राजभवन में आयोजन 16 को

इतिहास के कई रहस्यों से पर्दा उठायेगी ‘सर-ज़मीन-ए-हिन्द’

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। राजा लक्ष्मेश्वर सिंह सेवा संस्थान द्वारा 16 अप्रैल शनिवार को राज माता आशिमा सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘सर-ज़मीन-ए-हिन्द’ पुस्तक का विमोचन किया जायेगा। शुक्रवार को राजभवन में आयोजन की रूप रेखा के सम्बन्ध में पत्रकारों से वार्ता करते हुये राज माता आशिमा सिंह ने कहा कि उनकी पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन, भारतीय राजनीति और सामाजिक सृजन, संघर्षो  के अनेक रहस्यों से पर्दा उठायेगी।
ऐश्वर्य राज सिंह ने बताया राजा लक्ष्मेश्वर सिंह सेवा संस्थान द्वारा 16 अप्रैल शनिवार को सायं 4 बजे से 7 बजे तक उदीयमान कवि सम्मेलन, सायं 7 से 8 बजे तक अन्तराष्ट्रीय कथक कलाकार पंडित अनुज मिश्रा द्वारा प्रस्तुति के बाद राज माता आशिमा सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘सर-ज़मीन-ए-हिन्द’ पुस्तक का विमोचन किया जायेगा। इसके बाद रात्रि 8.30 बजे से कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया है। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय रचनाकारों, साहित्यकारों, कलाकारों को अवसर उपलब्ध कराना है। राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की पुत्री अनन्या सिंह ने कहा कि उनके पिता की स्मृति में यह आयोजन निश्चित रूप से हमें सामाजिक संचेतना के कई बिन्दुओं से जोड़ेगा। प्रेस वार्ता में आयोजन मण्डल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।