Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में आने पर दोषी अधिकारी के विरूद्ध की जायेंगी कार्यवाही

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने कहा कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में आने पर गम्भीरता से लिया जायेंगा तथा दोषी अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। उन्होने कहा कि तीन माह निर्वाचन के बाद तहसील दिवस 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इसमें काफी शिकायतें आने की संभावना है। अधिकारीगण समय से उनका भी निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होने कहा कि शिकायत की जॉच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व विवाद से संबंधित सभी पक्षों को अवगत करायेंगे। सुनिश्चित करेंगे कि मौके पर सभी पक्ष के लोग उपस्थित हों तथा आम सहमति से निर्णय हो। निर्णय होने के बाद सभी पक्ष के प्रतिनिधि समझौते पर हस्ताक्षर भी करेंगे।

उन्होने कहा कि आईजीआरएस के अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, शासन, राजस्व बोर्ड, विभिन्न आयोग से प्राप्त शिकायतों को भी समय से निस्तारित करें। बैठक का संचालन डिप्टी कलेक्टर सूरज ने किया। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, सीएमओ डा. चन्द्रशेखर, उप जिलाधिकारी आनन्द श्रीनेत, जीके झा, नायब तहसीलदार के.के. मिश्रा, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीपीआरओ डी.एस. यादव, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर सौरभ द्विवेदी एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।