Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मेरठ:अनियंत्रित इनोवा ने तीन युवकों कुचला,दो की मौत,गांव मे तनाव का महौल

मामला दो समुदाय के लोगों से जुड़ा होने के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात
कबीर बस्ती न्यूज:

मेरठ: जनपद के खरखौदा में रोजा इफ्तार के बाद्र सोमवार की शाम बधौली-खड़खड़ी मार्ग पर टहल रहे तीन युवकों को इनोवा कार ने कुचल दिया। हादसे में सलमान (19) और जावेद (18) की मौत हो गई, जबकि वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। इनोवा चालक ठेकेदार निशांत त्यागी हादसे के बाद फरार हो गया। गांव में तनाव के हालात हैं।

उधर, हादसे की जानकारी लगते ही खरखौदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि जानबूझकर टक्कर मारी गई है। पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। यह मामला दो समुदाय के लोगों से जुड़ा होने के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।