Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अग्नि पीड़ितों से मिले पूर्व विधायक संजय प्रताप, दिया आर्थिक सहयोग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। भीषण गर्मी के बीच अग्निकाण्डों का सिलसिला अचानक तेज हो गया है। इसमें जहां अनेक लोगों का घर जल गया वहीं गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय प्रताप जायसवाल ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ अग्नि पीड़ितांें के घर पहुंचकर उन्हें ढाढस बधाया और गरीब परिवारों को तत्काल अपने स्तर से यथोचित आर्थिक सहायता मौके पर दिया। उन्होने आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने में वे अपने स्तर से सहयोग करेंगे।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने बताया कि नगर पंचायत रूधौली क्षेत्र के रामबहाल, राधेश्याम, विन्द, शकुन्तला, रश्मि, प्रमिला, विजेन्द्र प्रसाद आदि के घरों में आगजनी हुई। पूर्व विधायक संजय ने अग्नि पीड़ितों को ढाढस बधाते हुये सहयोग का आश्वासन दिया।  इस मौके पर पूर्व विधायक संजय के साथ मनोज सिंह, राजेश सिंह, चिन्ताहरण पाण्डेय, अनूप, दीपू आदि शामिल रहे।