Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग नये-नये प्रयोग एवं तकनीकों से जनपद के कृषकों को आच्छादित कर करें लाभान्वित: डा0 बिजेन्द्र सिंह माउंट कार्मल कॉलेज में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की परंपरा को कायम रखने की अपील महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी पुलिस अस्पताल मे झांकने नही जाते हैं डाक्टर, हराम का उठाते हैं एक लाख रूपया महीना बस्ती के शशांक को नई दिल्ली में मिला आपदा फ़रिश्ता राष्ट्रीय सम्मान बेटियों को दिया  मिशन शक्ति अभियान की जानकारी सल्टौआ विकासखंड में मनरेगा के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार, साहबानों का आंख बन्द रामनगर विकास खंड में कागजों में सिर्फ बह रही है विकास की गंगा

दिल्ली के हिन्दी भवन में ‘काव्य रत्न’ से सम्मानित होंगे डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। ‘ बस कुंआनो बह रही है’ काव्य संकलन के साथ ही 6 साझा संकलनों में प्रकाशित हो चुके डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ को आगामी 15 मई को नई दिल्ली के हिन्दी भवन में अन्तर्राष्ट्रीय शव्द सृजन संस्था द्वारा ‘ काव्य रत्न’ से सम्मानित किया जायेगा।
डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’ ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश दुनियां के 150 से अधिक साहित्यकार, कवि, शायर हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘भारत के भारत रत्न’ पुस्तक का विमोचन देश के ख्याति प्राप्त साहित्यिक, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों द्वारा किया जायेगा। उन्होने बताया कि ‘भारत  रत्न’ महोत्सव को गोल्डेन बुक ऑफ रेकार्ड में शामिल किया गया है। इसमें देश दुनियां के 301 कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर ऑन लाइन काव्य पाठ किया था। उन्ही कवियों में से चयनित 215 कवियों की रचनाओं को ‘भारत के भारत रत्न’ पुस्तक में स्थान दिया गया है। पुस्तक में भारत सहित अमेरिका, इंग्लैण्ड, नाईजीरिया, नेपाल, कुवैत, अफ्रीका, कनाडा, इण्डोनेशिया, आस्ट्रेलिया, दोहा, कतर, संयुक्त अरब अमीरात सहित अनेक देशों के रचनाकारों को स्थान दिया गया है।