Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सपा की बैठक में बनी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत चुनाव की रणनीति

सामाजिक एकजुटता बनाये रखें समाजवादी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर  विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी  नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत चुनाव तैयारियों की रणनीति पर विचार किया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि हमें अन्याय, अराजकता के विरूद्ध अपना संघर्ष जारी रखना होगा। कहा कि कुछ लोग समाज को धर्म, जाति, मजहब के आधार पर विभाजित कर नफरत फैलाना चाहते हैं, समाजवादी ऐसे लोगों को अपनी एकजुटता से करारा जबाब दें।
बैठक मंें पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि समाजवादियों ने जुल्म के कई दौर देखेें हैं, इससे विचलित होने की जरूरत नहीं है। समाजवाद दुनिया में एक मजबूत विचारधारा है। मासिक बैठक को राजाराम यादव,  समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, रामसूरत सिंह, राजेन्द्र चौरसिया आदि ने सम्बोधित किया। मुख्य रूप से देवेन्द्र कुमार चौधरी, वीरेन्द्र कुमार यादव, फौजदार यादव, अंकित यादव, गुलशन यादव, दीपक शुक्ला, रीतिक कुमार, विवेक कुमार शुक्ल, राजेन्द्र चौधरी, राजेश चौधरी, रामसनेही यादव, यज्ञेश कुमार पाण्डेय, दीनानाथ चौरसिया, जहीर अहमद, मो. फारूक आदि उपस्थित रहे।