Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विश्व रेडक्रास दिवस पर किया रक्तदान

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को रेड क्रॉस के जनक जीन हेनरी ड्यूनॉट  के जन्मदिवस  ‘विश्व रेडक्रास दिवस’ के अवसर पर  रेडक्रास की ओर से ओपेक चिकित्सालय कैली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने कहा कि रक्तदान करके हम लोगों का जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को इससे कोई क्षति भी नहीं होती। कहा कि  रेडक्रास का समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव विशेष योगदान रहा है।
वरिष्ठ चिकित्सक डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा. सी.के. वर्मा, डा. फकरेयार हुसेन, डा. मनोज कुमार, डा. स्वराज के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर में दीपेन्द्र सिंह, डा. कुलदीप सिंह, गोविन्द शुक्ल आदि ने रक्तदान किया। रेडक्रास के सचिव कुलवेन्द्र सिंह मजहबी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के कारण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे।