Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

कवि  सुधीर सिंह साहिल के निधन पर शोक

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। कवि, साहित्यकार और सामाजिक सरोकारोें से जुड़े रहने वाले बैंक कर्मी सुधीर सिंह साहिल का लम्बी बीमारी के चलते इलाज के दौरान लखनऊ में रविवार देर रात निधन हो गया। पिकौरा दत्तूराय निवासी सुधीर अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गये है। उनके निधन से शोक की लहर है।
सोमवार को प्रेम चन्द्र साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान द्वारा कलेक्टेªट परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सुधीर सिंह को  नमन् किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सुधीर स्वभाव से सहज और मिलनसार थे, उनमें ढेर सारी खूबियां थी। यकीन नहीं होता कि अब वे हमारे बीच नहीं है। कवि मंचों पर छा जाने वाले सुधीर का असमय जाना खल गया। दो मिनट का मौन रखकर सुधीर सिंह साहिल को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला, डा. वी.के. वर्मा, डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ शाद अहमद ‘शाद’ दुर्गेश श्रीवास्तव, दीपक सिंह प्रेमी, अजीत राज, विनोद कुमार उपाध्याय, मयंक श्रीवास्तव, चौधरी आदित्यराज, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, चन्द्रबली मिश्र, रहमान अली रहमान, सामईन फारूकी, पेशकार मिश्र आदि शामिल  रहे।