Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रशिक्षार्थियों में फ्री टैबलेट का वितरण

              प्रशिक्षार्थियों को फ्री टैबलेट मिलने से ऑनलाइन पढ़ाई में मिल रही है काफी मदद -प्रधानाचार्य
कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बस्ती में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक हर्रैया अजय सिंह तथा अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने युवाओं को टैबलेट वितरित करते हुए कहा कि भारत के मा0 प्रधानमंत्री की सरकार मंे युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास मिशन योजना, मुद्रा लोन योजना, रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं खेलो इण्डिया नीति के तहत करोड़ो युवाओं को जोड़ा जा रहा है। राज्य के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिये ‘‘डिजीशक्ति योजना’’ उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। आज भारत के सफल विदेश नीति की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। उन्होने राष्ट्र निर्माण में अपने तकनीकी कौशल से सहयोग देने के लिए युवाओं का आवाह्न किया।
विधायक अजय सिंह ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी ने दो करोड़ युवाओं को डिजिटल शक्ति से लैस करने की दिशा में सराहनीय पहल किया है। विधायक सदर महेन्द्र नाथ यादव ने भी युवाओ को टैबलेट प्रदान किया एवं उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।
मा0 अतिथियों का स्वागत संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य पी0के0 श्रीवास्तव ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आई0टी0आई0 के प्रशिक्षार्थियों को फ्री टैबलेट मिलने से ऑनलाइन पढ़ाई में काफी मदद मिल रही है। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कार्यदेशक राजेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, दयाशंकर मौर्य के साथ ही संस्थान के कर्मचारीगण मौजूद रहे।