Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भारतीय कुर्मी महासभा ने राज्यपाल को भेजा 2 सूत्रीय ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । भारतीय कुर्मी महासभा उत्तर प्रदेश ने  प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार को प्रदेश संगठन सचिव आर.के. सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को 2 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि ललितपुर थाने में दुराचार और चंदौली में हुई आपराधिक घटनाओं की उच्च न्यायालय की निगरानी  में सीबीआई जांच कराकर दोषियों को दण्डित कराया जाय।
ज्ञापन में कहा गया है कि ललितपुर में एक किशोरी के साथ दुराचार मामले में न्याय मांगने गई पीड़िता के साथ थाने में दुराचार हुआ। चन्दौली में दो बेटियों को घर में घुसकर पुलिस ने बेरहमी से पीटा और एक बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों मामलोें में पुलिस दोषी है इसलिये उच्च न्यायालय की निगरानी  में सीबीआई जांच कराकर दोषियों को दण्डित कराया जाय। ज्ञापन मंें कहा गया है कि प्रयागराज में दो परिवारों में हुई सामूहिक हत्या के साथ ही अनेक घटनायें हुई है जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। मांग किया कि आरोपित अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुये उन्हें जेल भेजा जाय।
जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजने वालों में  दिवान चन्द पटेल, राधेश्याम चौधरी, अशोक कुमार, कृष्णचन्द्र  चौधरी, प्रवीन चौधरी आदि शामिल रहे।