Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पुण्यतिथि पर याद किये गये प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। आधुनिक भारत के निर्माता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी ने याद किया। वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी दफ्तर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में पण्डित नेहरू के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री द्विवेदी ने कहा पण्डित नेहरू असाधारण प्रतिभा के व्यक्ति थे, वे युगदृष्टा थे।

21 वीं सदी के भारत की कल्पना उन्होने 50 के दशक में कर लिया था। उन्होने धर्मनिरपेक्ष भारत के रूप में देश को वैश्विक पहचान दिया। आज वैश्विक पटल पर भारत को जो सम्मान मिलता है उसका श्रेय पण्डित नेहरू को जाता है। मौजूदा राजनीति और शीर्ष नेताओं की कार्यशैली, बदजुबानी, कट्टरता से भारत की वैश्विक पहचान और सम्मान को आघात पहुंचा है। श्री द्विवेदी ने कहा धर्म और जाति से ऊपर की राजनीति पण्डित नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संदीप श्रीवास्तव, जयंत चौधरी, सेवादल के अध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र, अरूण पाण्डेय, अलीम अख्तर, पवन वर्मा, आदर्श पाठक, शुभम गौड़ आदि मौजूद रहे।