Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

डीआईडी सुपर मॉम्स में नजर आएंगी लखनऊ की रिद्धि तिवारी

कबीर बस्ती न्यूज:
लखनऊ। राजधानी की टैलेंटेड कंटेस्टेंट रिद्धि तिवारी को भी डीआईडी सुपर मॉम्स के सेट पर अपना खास हुनर दिखाने का मौका मिला। लखनऊ की टैलेंटेड कंटेस्टेंट रिद्धि तिवारी को भी डीआईडी सुपर मॉम्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्श करेंगी। राजधानी की रिद्धि बताती हैं, ‘‘डांसिंग हमेशा से मेरा पैशन रहा है और मैं इसे लेकर बहुत कॉन्फिडेंट रही हूं। जब मैं डांस करती हूं तो इस बात की फिक्र नहीं करती कि लोग क्या सोचेंगे, क्योंकि मैं अपने दिल से परफॉर्म करती हूं। मेरे पति, बच्चों और ससुर ने मेरे इस फैसले में मेरा साथ दिया और वे लगातार मुझे अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा देते रहे हैं। मैं वाकई बहुत खुश और आभारी हूं कि डीआईडी सुपर मॉम्स ने मुझे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना पूरा करने का मौका दिया और मुझे उम्मीद है कि मैं सभी को अपना टैलेंट दिखा सकूंगी।‘‘
कहते हैं हर इंसान की सफलता के पीछे उसका साथ देने वालों के सपने होते हैं। डीआईडी सुपर मॉम्स का ये सीज़न भी देश भर की महिलाओं को अपना टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका दे रहा है। ये सभी महिलाएं अपने परिवारों के सपोर्ट के साथ आप सभी का दिल जीतने के साथ-साथ अपने सपने भी पूरे करेंगी और इस सोच को सामने लाएंगी कि अपनों का हाथ जिन भी कंधों पर है, वो हर मॉम सुपर है। इसी तर्ज पर लखनऊ की टैलेंटेड कंटेस्टेंट रिद्धि तिवारी को डीआईडी सुपर मॉम्स के सेट पर अपना खास हुनर दिखाने का मौका मिला। दो नन्हें बच्चों की मां रिद्धि को तब से डांस का शौक है, जब वो दूसरी कक्षा में पढ़ती थीं और हर साल स्कूल के वार्षिक समारोह में परफॉर्म करती थीं। हालांकि उस समय वो अपनी आर्थिक समस्याओं के कारण एक प्रोफेशनल डांसर बनने का अपना सपना पूरा नहीं कर सकी थीं, लेकिन अब उनके पति, ससुर और बेटों के सपोर्ट की वजह से उन्हें डीआईडी सुपर मॉम्स सीज़न 3 में अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला है।