Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सीएम योगी की संदेश पुस्तिका दरिया खां मुहल्ले के कूडे के ढेर मे

यूपी के बस्ती जिले में फेंकी मिली सरकारी संदेश पुस्तिका, कूडे मे कैसे पहुंचा भारी मात्रा मे संदेश पुस्तिका,संदेह के घेरे मे स्थानीय सूचना विभाग
–  शासन की मंशा हुई तार-तार, चर्चा का विषय बनी पुस्तिका
– सूचना विभाग की ओर से वितरित होती है संदेश पुस्तिका, स्थानीय सूचना कार्यालय की बडी लापरवाही हुई उजागर

कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ। शासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लाखों रूपए खर्च कर प्रकाशित की जाने वाली संदेश पुस्तिका उत्तर  प्रदेश के बस्ती जिले के दरिया खां मोहल्ले में फेंकी मिली है। यह पुस्तिका लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। लोग जिम्मेदारों पर सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल भी खड़े कर रह हैं।
दरअसल हुआ यूं कि शनिवार की दोपहर दरियाखां मोहल्ले में जब सड़क किनारे काफी संख्या में फेंकी हुई सरकारी संदेष पुस्तिका को जब लोगों ने देखा तो वो हैरान हो गए। किसी ने फेंकी हुई किताबों की फोटों खींच फेसबुक पर वायरल कर दी, जिसके बाद यह किताबे चर्चा का विषय बन गईं।
आप भी जानिए क्या है संदेश पुस्तिका
– सरकार की ओर से किए गए कार्यों का लेखा जोखा जनता के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए संदेश पुस्तिका प्रकाशित की जाती है, इसके वितरण की जिम्मेदारी सूचना कार्यालय की होती है, जो अपनी देख-रेख में इस पुस्तिका का वितरण कराती है। सड़क किनारे जो पुस्तिका फेंकी मिली है वह जून 2019 से नवंबर 2021 तक की है, इसपर वर्ष 32 व अंक 29 लिखा है। ऐसे में यह साफ हो गया है इसमें सूचना कार्यालय की ओर से घोर लापरवाही बरती गई है, जिसकी वजह से इस पुस्तिका वितरण नहीं हो सका।
प्रभारी जिलाधिकारी की सुनिए
–  संदेश पुस्तिका को लेकर जब प्रभारी जिलाधिकारी डाॅ राजेश  कुमार प्रजापति से बात की गई तो उन्होने कहा कि प्रकरण जानकारी में नहीं है, यह पुस्तिका शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित है, जो जन सामान्य को जागरूक करने का कार्य करती है। यह दरिया खां में कैसे पड़ा मिला है, इसकी जांच कराकर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  इस सम्बध मे मण्डलायुक्त बस्ती मंडल ने कहा कि प्रकरण गंभीर है इसकी जांच कराकर कडी कार्यवाही की जायेगी।