Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भाकियू नेता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने पर भड़के पदाधिकारी, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी के नेतृत्व में  पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि कर्नाटक राज्य के बंग्लौर में प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत पर हुये हमले की जांच कराकर उनके समुचित सुरक्षा व्यवस्था का प्रबन्ध कराया जाय।
भाकियू जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी ने ज्ञापन देते हुये बताया कि शर्मनाक अशोभनीय घटना को लेकर किसानों, भााकियू पदाधिकारियों, सदस्यों में रोष है, लोकतंत्र में किसी भी नेता के ऊपर हमला, स्याही फेंकना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के विरोध में हर्रैया, भानपुर और रूधौली तहसील मुख्यालयों पर पदाधिकारियों के नेतृत्व में ज्ञापन देकर राकेश टिकैत की सुरक्षा मजबूत करने की मांग किया गया है। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र मांगे न पूरी न हुई तो भाकियू आन्दोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में परमात्मा प्रसाद चौधरी, घनश्याम चौधरी, गौरीशंकर चौधरी, आज्ञाराम, सीताराम, रामकेश, दीपनरायन, बंश गोपाल, राजेन्द्र, अब्दुल कलाम, नन्दलाल आदि शामिल रहे।