Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पैनल की हुई घोषणा

चुनाव को लेकर मण्डलीय सम्मेलन में बनी रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के चुनाव  को लेकर स्थानीय प्रेस क्लब में  मण्डलीय सम्मेलन में रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चुनाव प्रभारी विजय पाण्डेय ने विस्तार से चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए प्रत्याशियों के बारे में बताया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा की पूरे प्रदेश में फार्मासिस्ट को एकजुट रहते हुए एबीपीए पैनल को जीताने में सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
विशिष्ट अतिथि मुजफ्फर अली ने सम्बोधित करते हुए कहा की यदि हमारे संगठन का पैनल जीतकर काउंसिल में पहुंचता है तो हम अपने संघर्षों को और दमदारी से आगे बढ़ा सकते है। कार्यक्रम में डा अमित वर्मा, नवीन वर्मा, अभय वर्मा, प्रदीप शुक्ला , मुनित त्यागी के नामों की चुनाव  में घोषणा की गई है।
मंडल स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज राव, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेन्द्र चौधर, मंडल अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार, अवधेश मद्धेशिया, रामजी राव,  कृष्ण मोहन यादव, पवन गुप्ता, फारूक अब्दुल्ला, अजय चौधरी, धर्मनाथ, अजय गुप्ता, अमन, सूरज, सिराज अहमद, प्रभुनाथ, गिरिजेश सेन के साथ बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे।