Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

2278 लोगों को रू0 55.71 करोड़ का ऋण वितरित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 2278 लोगों को रू0 55.71 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल तथा ए.जी.एम. भारतीय स्टेट बैंक मनीष उत्तल ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, के.सी.सी. प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बैंक की योजनाओ को ग्राम स्तर तक संचालित करने के लिए बीसी सखी उल्लेखनीय योगदान दे रही है। इसके कारण अधिक से अधिक लोग बैंक से जुड़ रहे है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनरूप डिजिटल लेन-देन कर रहे है।
उन्होने कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी बस्ती के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है। उन्होने एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी का जिले में निर्माण कराया है। रेलवे स्टेशन के विकास के लिए वे प्रयास कर रहे है। उन्होने बैंक अधिकारियो से अपील किया कि बस्ती के विकास में आगे आये।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा रमाशंकर, जीतेन्द्र सिंह, गौरव शुक्ला, श्रीमती रीता को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किया गया। एक्सिस बैंक द्वारा जगविजय सिंह को उद्योग स्थापना के लिए ऋण वितरित किया गया। गौतमबुद्ध स्वयं सहायता समूह को सीसीएल प्रदान किया गया। एआर इण्टरप्राइजेज को स्टार्टप इण्डिया तथा लकी टेªडर्स को मुद्रा के अन्तर्गत लोन वितरित किया गया। उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने भारत एवं राज्य सरकार की औद्योगिक योजनाओं के बारे मंे विस्तार से जानकारी दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा ने बताया कि एक दिवसीय कार्यक्रम में 1523 लोगों को रू0 22.5 करोड़ का कृषि ऋण, 361 लोगों को रू0 1975 करोड़ का ऋण, एम.एस.एम.ई. के अन्तर्गत 394 लोगों को रू0 13.91 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, बैंक आफ इण्डिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बड़ौदा यूपी बैंक, सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया के द्वारा स्टाल लगाया गया तथा लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। समारोह को पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख लाल चन्द्र शुक्ल, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, बड़ौदा यूपी बैंक के प्रबन्धक रणजीत सिंह ने भी सम्बोधित किया।