Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिले में 11 एवं 12 जून को मंत्रियों का भ्रमण कार्यक्रम

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : प्रदेश की महिला कल्याण एवं पुष्टाहार मंत्री/प्रभारी मंत्री बस्ती मण्डल बेबी रानी मौर्या जिले में 11 एवं 12 जून को दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उक्त जानकारी सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। उन्होने बताया कि प्रभारी मंत्री 11 जून को संतकबीर नगर से 03.00 बजे जनपद में आकर एक गॉव में चौपाल में भाग लेंगी तथा मण्डी समिति मे गेहूॅ क्रय केन्द्र का निरीक्षण करेंगी।  05.00 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया में गेस्टहाउस का निरीक्षण, गोष्ठी तथा नगर पालिका बस्ती में 06.00 बजे किसी एक मलिन बस्ती का निरीक्षण करेंगी।
उन्होने बताया कि 12 जून को प्रातः 09.00 बजे विकास भवन स्थित आई.सी.सी.सी. तथा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। 10.00 बजे से 12.00 बजे तक कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करेंगी। 01.00 बजे से सोनूपार चौराहा बस्ती में गरीब कल्याण जनसभा में मुख्य अतिथि होंगी। अपरान्ह 03.00 बजे से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल योजना के कार्यो का निरीक्षण, गौशाला तथा बाढ की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगी।

इसी क्रम मे प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल गोरखपुर से 11 जून को प्रातः 10.00 बजे बस्ती सर्किट हाउस आयेंगे। उक्त जानकारी सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। उन्होने बताया कि जनप्रतिनिधियों से भेट करने के पश्चात् उद्योग व्यापार संगठन के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। 12.00 बजे से जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 1.45 बजे से मलिन बस्ती, गौशाला एवं तालाब का निरीक्षण करेंगे।