Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। नवाचार के सिद्धान्तों पर परिषदीय विद्यालयों को सजाने संवारने में जुटे प्रधानाध्यापकों व अन्य स्टाफ को जिला विद्यालय निरीक्षक डी एस यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जनपद के 10 से ज्यादा परिषदीय विद्यालयों को मिशन पर्यावरण संरक्षण समूह की ओर से शासन के मापदंडों पर व्यवस्थित किया जा रहा है। अपने कार्यालय के संक्षिप्त समारोह में शिक्षा गुणवत्ता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर अध्यापकों का मान बढ़ाया।
सम्मानित होने वालों में कम्पोजिट विद्यालय परसा जागीर के प्रधानाध्यापक डॉ. शिवप्रसाद, स.अ. अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, अखतरुन्निसा, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मुशहा प्रथम राम सजन यादव, सहायक अध्यापक जगदीश, दशरथ नाथ, पाकीजा सिद्धीकी, विजय प्रताप वर्मा प्रधानाध्यापक ढोरिका, प्रधानाध्यापक गनेशपुर प्रथम प्रज्ञा सिंह, स्कूल प्रमुख यूपीएस गनेशपुर ओमप्रकाश, अनिल कुमार, स्कूल प्रमुख यूपीएस चंगेरवा यादव का पुरवा सुख राम यादव, स्कूल प्रमुख अर्चना यादव करियापर रॉउत, हंसराज लाल इंटर कालेज गनेशपुर के सहायक अध्यापक गया प्रसाद, स्कूल प्रमुख यूपीएस बेलघाट हनुमान प्रसाद, वंशराज सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कन्या कठौतिया, राम प्रताप सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय बेदपुर नचना आदि शामिल थे।