Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सराहनीय कार्य पर व्यापारियों ने पुलिस को किया सम्मानित

आठ लाख ठगी करने वाले ठगो को गिरफ्तार कर रुपए बरामद करने से व्यापारियों गदगद 

कबीर बस्ती न्यूज:

बभनान(बस्ती): बीते 13 जून को सेवानिवृत्त शिक्षक से आठ लाख ठगी करने वाले ठगो को गिरफ्तार कर रुपए बरामद करने से गदगद व्यापारियों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य पर शनिवार को बभनान पुलिस चौकी पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस टीम को सम्मानित किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल ने कहा कि जिस तरह से ठगो ने प्राथमिक विद्यालय के रिटायर शिक्षक से खेत समतल के नाम पर 8 लाख की जालसाजी कर पैसा ले उड़े थे उससे लग रहा था कि अध्यापक को वापस पैसा मिलना कठिन कार्य है ।पुलिस की सूझबूझ से महज 10 दिन में ही घटना का अनावरण कर पुलिस ने यह दिखा दिया की पुलिस अगर ठान ले तो हर हाल में अपराधी पुलिस की नजर से। वहीं क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय ने व्यापारियों से क्षेत्र में हो रहे घटनाओं पर नजर रखने के लिए दूकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा।

यह पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

प्रभारी निरीक्षक गौर ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल,प्रभारी SOG उमेश चन्द्र वर्मा,वरि0 उ0नि0 रामेश्वर यादव, चौकी इंचार्ज बभनान जनार्दन प्रसाद उ0नि0 जयविन्द कुमार यादव, उ0नि0 कमलेश कुमार गौड़ थाना गौर ,प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 शशिकांत,हे0का0 दिलीप कुमार, हे0कां0 विजय प्रकाश दिक्षित,का0 अजय कुमार यादव, का0 विजय यादव, का0 अभिषेक तिवारी SOG टीम, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, हेड का0 प्रमोद वर्मा,हेड का0 प्रमोद वर्मा,का0 श्रीकांत यादव, का0 रामभवन चौरसिया, का0 लवकुश यादव, का0 विक्रम यादव का0 राहुल मिश्र सम्मानित किये गये।

इस अवसर पर अनेक पुलिस कर्मी व व्यापार मण्डल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।