Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बीएसए से मिला शिक्षक संघं का प्रतिनिधि मण्डल, समस्याओं के निस्तारण की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने नवागत बेसिक शिक्षा  अधिकारी इन्द्रजीत प्रजापति से मिलकर उन्हें शिक्षक समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल ने पदोन्नति और प्रोन्नित प्रकरण के निस्तारण का आग्रह किया। बीएसए ने आश्वस्त किया कि अति शीघ्र इसका समाधान कराया जायेगा।
बीएसए ने शिक्षकों से कहा कि वे छात्रों को बेहतर शिक्षा देने पर ध्यान दें, शिक्षकों की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण कराया जायेगा। उन्होने संगठन के पदाधिकारियों से शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिये सहयोग मांगा।
बीएएस से मिलकर समस्याओं की जानकारी देने वाले प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से संघ के मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला मंत्री मोहम्मद इजहारूल हक अंसारी, सत्येन्द्रनाथ मिश्र, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद, सन्तोष श्रीवास्तव, उमेश कुमार मौर्य, विजय द्विवेदी, अशोक राव, मनीष मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, अशोक राव आदि शामिल रहे।