Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती में होगा बौद्ध प्रांत का मुख्यालय: ई. इमरान लतीफ

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। आम आदमी पार्टी के बौद्ध प्रान्त के प्रांत के अध्यक्ष इमरान लतीफ़ ने पूर्व विधायक राम सागर राव को प्रान्त उपाध्यक्ष, प्रतापगढ़ निवासी पेशे से चार्टेड अकाउंट तथा प्रवीण यादव को प्रांतीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है। जबकि पूर्व जिलापंचायत सदस्य देवेंद्र नाथ अम्बेडकर प्रान्त सचिव मनोनीत किये गये हैं और महिला नेत्री संध्या राजभर को प्रांतीय सचिव बनाया गया हैं। इमरान ने कहा आने वाले समय मे प्रांतीय संगठन विस्तार को और गति दिया जायेगा। उपरोक्त पदाधिकारियों को निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, बौद्ध प्रान्त के प्रदेश प्रभारी डॉ अनुराग मिश्रा आदि ने बधाई देतें हुए उम्मीद जताई है कि इससे संगठन निर्माण में मजबूती मिलेंगी।
तिरंगा शाखा का विस्तार
प्रांतीय अध्यक्ष ई. इमरान लतीफ ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे तिरंगा शाखा कार्यक्रम के तहत आने वाले 02 सप्ताह तक सरोवर सफाई और गांधी जी के योगदान पर चर्चा की जायेंगी। तिरंगा शाखा का बहुत तेजी से विस्तार किया जा रहा हैं और शाखा से आमजन का जुड़ाव उत्साहित करनें वाला हैं।
10 रुपये देश के नाम
इमरान ने पार्टी के “10 रुपये देश के नाम कार्यक्रम“ के बारे में जानकारी देतें हुए कहा कि हम पूजीपतियों की नहीं आमलोगों की राजनीति करते हैं, इसलिये ईमानदार राजनीति के लिये प्रत्येक कार्यकर्ताओं को एक गुल्लक दिया जा रहा हैं और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया जा रहा हैं कि प्रत्येक दिन 10 रुपये गुल्लक में डालें जिससे कि पार्टी के कार्यों का संचालन किया जा सकें।
बस्ती में होगा बौद्ध प्रांत का मुख्यालय
आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रांत के महासचिव डॉ संजय चौधरी ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष (बौद्ध प्रांत) की संस्तुति पर पार्टी का प्रांतीय मुख्यालय जनपद बस्ती मे बनायेगी।