Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रामबाग में अमृत महोत्सव के रूप में उल्लास पूर्वक मनाया गया 76वां स्वतन्त्रता दिवस

कबीर बस्ती न्यूजः
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के प्रांगण में 76वां स्वतन्त्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल गाडिया ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष  अभय पाल, प्रबन्धक डॉ0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत समरसता प्रमुख  अरविन्द त्रिपाठी, जिला कार्यवाह श्रीराम, नगर प्रचारक मनीष , मोतीलाल,  प्रबन्ध समिति के सदस्य प्रहलाद मोदी, विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री कुंवर नागेन्द्र प्रताप सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह ने किये। विद्यालय के संगीताचार्य श्रीप्रकाश चौबे ने व उनके नेतृत्व में भैयाआंें ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्रबन्धक डॉ0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को 76वें स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। अन्त में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राजीव श्रीवास्तव ने विद्यालय में पधारे हुए मुख्य अतिथि, आगन्तुकों एवं अन्य सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वन्देमातरम्’ के साथ हुआ।