Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

निपुण भारत लक्ष्य की बैठक में सम्मानित किये गये खण्ड शिक्षा अधिकारी

शिक्षकों की बैठक में निपुण भारत लक्ष्य पर विमर्श

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। विकासखण्ड हर्रैया के न्याय पंचायत मझौवा बाबू के शिक्षकों की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय खरथुआ के प्रांगण में सोमवार को आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी हरैया बड़कऊ वर्मा और एआरपी गिरिजेश सिंह को विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
निपुण भारत लक्ष्य के अन्तर्गत डीबीटी वेरीफाई व नान वेरीफाई, अगस्त माह में क्विज किये हुए बच्चों की संख्या, रेडीनेस कार्यक्रम की प्रगति, प्रिन्ट चार्ट, निपुण भारत लक्ष्य व सूची तालिका के चस्पा होने की स्थिति, डीसीएफ भरने की स्थिति, रेडीनेस के 12 सप्ताह के गतिविधियों से सम्बन्धित टीएलएम की स्थिति, दीक्षा एप पर उपलब्ध कन्टेन्ट आदि विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। समस्त प्रधानाध्यापकों से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित समस्त गतिविधियों की सूचना ली गयी और समस्त संचालित कार्यक्रमों को बेहतर क्रियान्वयन हेतु जरूरी टिप्स दिए गए।
बैठक मे दुखहरण शुक्ल, राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, पवन गुप्ता, बृजेश ओझा, शिव कुमारी, जितेंद्र कुमार, राम नयन शर्मा, सोनिया, सरोज देवी, चंद्रशेखर, श्रेया कसौधन, प्रज्ञावती मिश्रा, प्रीति सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व षिक्षा मित्र उपस्थित रहे।