Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

शिक्षा मित्र संघ के ब्लाक अध्यक्ष बने रत्नेश

अधिकारों के लिये एकजुट होकर संघर्ष तेज करें शिक्षा मित्र-वीरेन्द्र कुमार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक इकाई का गठन चुनाव अधिकारी जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल की देख रेख में सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मति से रत्नेश  चौधरी  ब्लाक अध्यक्ष घोषित किये गये। जिलाध्यक्ष ने  कहा है कि एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाय।
जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षा मित्र निराशा से बाहर निकले और कर्तव्यों का पालन करने के साथ ही अपने अधिकारों के लिये संघर्ष तेज करेें। संघ के मण्डल अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि एकजुटता और संघर्ष से ही लक्ष्य हासिल होंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश चन्द्र मिश्र, , संजय यादव, असद जमाल, राम प्रकाश वर्मा, रत्नेश चौधरी, भोला प्रसाद शुक्ल, अखिलेश चौधरी, राकेश उपाध्याय, जगदम्बा पाल, राजनरायन सिंह, बाबूलाल, शिवशंकर साहू, श्रवण यादव, हनुमान यादव, नरेन्द्र शुक्ल, सत्य प्रकाश, धर्मेन्द्र पाठक, सत्येन्द्र शुक्ल, मुन्नालाल, धर्मेन्द्र शुक्ल, विनोद चौहान आदि शामिल रहे।