Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सब इंस्पेक्टर की पत्नी और 10 साल के बेटे का फंदे से लटकता मिला शव, घटना से सनसनी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : कोतवाली के सिविल लाइंस पुलिस चौकी के प्रभारी रिजवान खां की 32 वर्षीय पत्नी रईसा और 10 वर्षीय बेटे शोएब का खौरहवा स्थित किराए के मकान में फंदे से लटका शव मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गई। एसआई के साथ रहकर कोचिंग करने वाला छोटा भाई इरफान देर रात कहीं से लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। बगल में खिड़की की तरफ से देखा तो दूसरी तरफ के जंगले के सरिए में नायलान की रस्सी से मां बेटे को लटका देखकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। ड्यूटी पर बाहर गए रिजवान भी सूचना पाकर पहुंच गए।

मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद के अलावा कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है मगर इसकी वजह अभी किसी को नहीं पता।