Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

6 नवम्बर को आयोजित होगा 11वां बस्ती मिनी मैराथन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : बस्ती की पहचान बन चुके बस्ती मिनी मैराथन को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जायेगा, जिसकी औपचारिक घोषणा और तैयारी बैठक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता और नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय के संयोजन में संपन्न हुई.

जिलाधिकारी ने इस युवा प्रयास के लिए शुभकामनायें देते हुए कहा कि बस्ती मिनी मैराथन को संगठन एवं प्रशासन दोनों के संयुक्त प्रयास से सुव्यवस्थित ढंग से कराने की तैयारी है, खेल के ऐसे आयोजनों से समाज को एक नई ऊर्जा मिलती है, इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज बस्ती की अपनी पहचान बनाने का यह बड़ा मंच साबित हो रहा है. उन्होंने विभागों को कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं व्यवस्थाओं हेतु निर्देशित भी किया.

संगठन के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने कहा कि बस्ती मिनी मैराथन दौड़ अब बस्ती की पहचान बन चुका है, प्रशासन और समाज के सभी वर्गों के संयुक्त प्रयास से इसे हर वर्ष भव्यता मिल रही है, और इस वर्ष 11वें आयोजन को भव्यतम बनाने और प्रतिभागियों को और बेहतर मंच प्रदान करने के लिए हमें सभी व्यवस्थाओं पर समान रूप से ध्यान देना होगा, इस कार्यक्रम में प्रतिवर्ष बाहर के जिलों और प्रदेशों से आने वाले प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, यह हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है लेकिन इसके साथ ही हमारी जिम्मेदारी बढ़ भी जाती है. इसलिए इस वर्ष कार्यक्रम प्रबंधन को हम और मजबूत करने का प्रयास करेंगे.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अपर जिलाधिकारी भू राजस्व नीता यादव, जिला चिकित्सा अधिकारी आर पी मिश्र, जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय चतुर्वेदी, जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव, सह क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल, कपीन्द्र मिश्र, नवीन त्रिपाठी, क़ाज़ी फरजान, रितिकेश सहाय, आशुतोष श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, सुरेंद्र चौधरी, भानु प्रताप, अश्वनी राज, वैभव पाण्डेय, रामेन्द्र त्रिपाठी, साहिल चौधरी, कमलेश मिश्र, अमन पाण्डेय, शास्वत श्रीवास्तव, ओमकार चौधरी, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहे.

कार्यक्रम सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां :

  1. 14 वर्ष से ऊपर महिला एवं पुरुष वर्ग में कर सकते हैं प्रतिभाग
  2. एकत्रीकरण एवं दौड़ प्रारंभ करने का स्थान शास्त्री चौक, बस्ती होगा.
  3. कार्यक्रम में महिला पुरुष वर्ग की संयुक्त संख्या लगभग 5000 होने का अनुमान है.
  4. महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में समान रूप से पुरस्कार व्यवस्था
  5. रात्रि विश्राम करने वाले प्रतिभागी (बाहर से आने वाले ) लगभग 400 होंगे.
  6. दौड़ की दूरी कुल 6.5 किलोमीटर की होगी.
  7. 250 से ज्यादा वालंटियर कार्यक्रम की व्यवस्था में लगेंगे.
  8. दौड़ शास्त्री चौक से प्रारंभ होकर गांधीनगर होते हुए रोडवेज नेहरु तिराहे से मालवीय रोड होते हुए रोता चौराहे से सुभाष चौक से वीमार्ट के सामने कलेक्ट्रेट होते हुए पुनः शास्त्री चौक पर संपन्न होगी.