Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का विस्तारः मनीष, प्रदीप को मिली जिम्मेदारी

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को अध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय की अध्यक्षता में राजकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीएएस कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु विचार करने के साथ ही संघ का विस्तार किया गया। माण्डलिक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने  सर्व सम्मत से मनीष मिश्र को माण्डलिक कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इसी क्रम में प्रदीप जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
अध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुये कहा कि संघ की असली शक्ति सदस्य ही हैं। अंत में शिक्षक रवि प्रकाश श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनट का मौन रखते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बैठक में माण्डलिक मंत्री, अशोक राव, मंत्री मो. इजहारूल हक अंसारी, अजय पाल,  आशीष श्रीवास्तव, सुशील पटेल, सन्तोष श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार, सर्वदमन सिंह, इम्तियाज, बंशराज, मो. आलम के साथ ही संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।