Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रमाणपत्र वितरण के साथ तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्नः प्रतिभागियों ने दिया प्रस्तुतिकरण

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) में चल रहे तीन दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का शनिवार को प्रमाणपत्र वितरण के साथ समापन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों द्वारा टीएलएम प्रदर्शनी लगाई गई। प्राचार्य केएस वर्मा के निर्देशन में कार्यशाला प्रभारी व  डायट प्रवक्ता शशिदर्शन त्रिपाठी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्राचार्य केएस वर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक इस प्रकार के टीएलएम का निर्माण करे जो हमारे परिवेश में उपलब्ध हैं।कार्यशाला प्रभारी व डायट प्रवक्ता शशिदर्शन त्रिपाठी ने कहा कि इस कार्यशाला उद्देश्य टीएलएम के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहें छात्रों में भाषायी तथा गणितीय दक्षता का विकास करना है। कार्यशाला में बनाए गए टीएलएम यदि छात्रों की कक्षा में पहुंच जाते है तब हमारा आयोजन सफल माना जायेगा। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने शून्य निवेश नवाचार के द्वारा न्यूनतम खर्च में टीएलएम का निर्माण करके दिखाया।
टीएलएम कार्यशाला के सन्दर्भदाता एआरपी उमेश सिंह और बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने कार्यशाला में आकार कार्ड , भाषा कार्ड, कविता पोस्टर, लेबलिंग कार्ड फ्लैश कार्ड, बिग बुक का निर्माण, गिनती संख्या चार्ट, दूर और पास के चित्र कार्ड, अंदर और बाहर के चित्र कार्ड, डाटा हैंडलिंग आदि का निर्माण करके प्रस्तुतिकरण दिया । कार्यशाला में प्रवक्ता डॉ रविनाथ, डॉ0 मृत्युंजय सिंह, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, कल्याण पाण्डेय, गोविंद प्रसाद, अलीउदीन, इमरान खान, कुलदीप चौधरी, डॉ ऋचा शुक्ला, संदीप कुमार आदि ने अपना योगदान दिया।
इस दौरान रवीश कुमार मिश्र, डॉ योगेश सिंह,दुखहरण शुक्ल, अखिलेश सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, महेंद्र, विवेक, शोभाराम वर्मा, अमरचन्द, हरी सिंह, आनन्द,भाष्कर दूबे,चन्द्रशेखर पाण्डेय, सत्या पाण्डेय, पूजा मिश्रा, सुमन चौधरी,अर्चना गुप्ता,रेखा देवी, ज्योति मिश्रा,राहुल उपाध्याय के साथ डीएलएड प्रशिक्षु हरिओम, विकास चौधरी, शिवम सिंह,अमर सिंह, अखिलेश सिंह यादव, मदनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।