Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मछलियां नदियों में बढ़ रहे जलीय प्रदूषण की रोकथाम में होती हैं सहायक: डॉ0 संजय निषाद

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने अमहट घाट कुआनो नदी पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत नदियों में लुप्त हो रही प्रजातियों रोहू, कतला, नैनी के संरक्षण हेतु 01 लाख मत्स्य अंगुलिकाओ का संचय किया।
उन्होंने इसका लाभ बताते हुए कहा कि मछलियां नदियों में बढ़ रहे जलीय प्रदूषण की रोकथाम में सहायक होती हैं । नदियों में कई मछलियों की प्रजाति रोहू, कतला,नैन कम/लुप्त हो रही हैं, उनका संरक्षण कर मत्स्य संपदा को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य नदियों की नीलामी कर राजस्व बढ़ाना है, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को नदियों को ठेके पर देकर उनकी आय में बढ़ोतरी होना तथा सदस्यों को रोजगार भी उपलब्ध कराना है। मछुआ समुदाय को मत्स्य आखेट कर रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं तथा आम जनता को उत्तम कोर्ट के प्रोटीन युक्त आहार की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर उपनिदेशक बस्ती मंडल बस्ती बृजेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार वर्मा, अवर अभियंता नीरज कुमार श्रीवास्तव, मत्स्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार वर्मा तथा मछुआरे हनीफ अहमद विश्वनाथ साहनी मत्स्य प्रजनन केंद्र उपस्थित रहे।