Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद साऊंघाट के  अधिवेशन में उठा पुरानी पेंशन नीति का मुद्दा

लालजी प्रसाद अध्यक्ष, रीता चौधरी मंत्री निर्वाचित

कबीर बस्ती न्यूजः
बस्ती ।  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सह शाखा विकास खण्ड-साऊंघाट का  अधिवेशन एवं चुनाव गुरूवार को  ब्लाक सभागार में संयोजक चन्द्र प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में विकास खण्ड के विभिन्न विभागो के सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया।
चुनाव में सर्वसम्मत से  लालजी प्रसाद अध्यक्ष, रीता चौधरी मंत्री,  सतीश चन्द्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष , ऋतुराज चौधरी कोषाध्यक्ष, सुभाष राव लेखा सम्प्रेक्षक के पद पर  निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। निर्वाचित पदाधिकारियों में आपसी सहमति से  आलोक दिवाकर, को संगठन मंत्री, महेन्द्र कुमार चौधरी, को संयुक्त मंत्री, मो0 असरफ को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया, चुनाव अधिकारी के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद, ने चुनाव सम्पन्न कराया एवं उपस्थित कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आवाहन किया।
निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल द्वारा दिलाई गई। उन्होने नव निर्वाचित पदाधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि सरकार पुरानी पंेशन व्यवस्था को लागू न करके कर्मचारियों के जीवन को अन्धकार मय बना रही है, वही स्थाई पदो पर नियुक्ति भी नही कर रही है, सरकार ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का आदेश तो कर दिया, किन्तु किसी बड़े चिकित्सालय का नाम सूची में नही रखा है, जिसके लिए सभी कर्मचारी एकजुट होकर सरकार के विरूद्ध आन्दोलन छेड़ेगें। उन्होने संगठन की मजबूती और एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया।
अधिवेशन को ग्राम विकास अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राकेश पान्डेय एवं राजस्व संग्रह अमीन संघ के लेखा सम्प्रेक्षक उमेश वर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि समय आ गया है, सभी कर्मचारी एकजूट हो जाये, अन्यथा एक-एक कर पूर्व से मिलने वाले सभी सुविधाओं को सरकार समाप्त कर देगी।
अधिवेशन में अमित किशोर यादव, मान्डवी सिंह, पुष्पेन्द्र पुष्पाकर, मनोज कुमार वर्मा, पुर्णिमा सिंह, ललिता मौर्या, राम बहादुर चौधरी, कन्हैया लाल, गुलाब चन्द्रसोनकर, गुफरान अहमद, फुलचन्द्र पान्डेय, राम बहादुर, अषोक कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।