Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

दौड़ में संध्या, अंशू रहीं अव्वल, रेवरादास, निदूरी टीम का रहा दबदबा

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। गुरुवार को हर्रैया विकासखण्ड के न्यायपंचायत काशीपुर की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संविलियन विद्यालय रेवरादास के प्रांगण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्रैया बड़कऊ वर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक शिव शंकर सिंह  प्रधान सुग्रीव वर्मा प्रधान राम गोविन्द वरिष्ठ शिक्षिका नीला शुक्ला एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण करके किया।
प्राथमिक स्तर में 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर बालक वर्ग में हार्दिया के साजिद बालिका वर्ग में रेवरादास की संध्या 200 मीटर में प्रथम स्थान पर बालक वर्ग में निदूरी के अवनीश बालिका वर्ग में निदूरी की अंशू रहीं। कबड्डी में बालक वर्ग में बरहटा तथा बालिका वर्ग में रेवरदास विजेता रही। लम्बी कूद में बालक वर्ग में बरहटा के सुमित तथा बालिका वर्ग में रेवरादास की संध्या अव्वल रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रेवरदास के मनोज प्रथम स्थान पर रहे। लम्बी कूद में प्रथम स्थान पर बालक वर्ग में निदूरी के अजय और बालिका वर्ग में रेवरादास की दीपिका रहीं। खेल के उपरान्त विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।खेल अनुदेशक दीपक सिंह,जीतेन्द्र तथा उत्तम वर्मा ने सहयोग किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजक प्रधानाध्यापक राजीव शरण चौधरी व राजकुमार विश्वकर्मा तथा खेल प्रभारी पवन मिश्र रहे।
इस दौरान जगदम्बा प्रसाद द्विवेदी, अरुण शुक्ल,काशीराम वर्मा,संजय कुमार,मनीष पाण्डेय,अमरचन्द वर्मा, मानिकराम वर्मा, हरी सिंह,अनिल मौर्य, विजय वर्मा,भागीरथी यादव,अनन्तराम, अनिल धर दूबे, जनार्दन मिश्र, रामबोध उपाध्याय, राम प्रसाद, गोपाल दूबे, अजीत वर्मा,विश्वजीत,नवदीप त्रिपाठी, अजीत सिंह,आकाश सिंह,जय प्रकाश वर्मा, भानू वर्मा,अमरेन्द्र मिश्र, राममूर्ति, डॉ वन्दना सिंह,शिवांगी कसौधन,प्रियंका सिंह,शाहिदा खातून,अनीता वर्मा, सीता चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।